डेढ़ साल पहले गन प्वाइंट पर कार लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गरिफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार वासी गांव राहुल विहार जिला गाजियाबाद(यूपी) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 5 अगस्त 2019 को अनमोल पुत्र संजीव कुमार गोयल वासी हिनोरी रोड वीआईपी कॉलोनी लाडवा ने शिकायत में बताया था कि 4 अगस्त की रात वह रादौर रोड पर स्थित जिम में गया था। वापस आने के लिए जैसे ही उसने कार स्टार्ट की तभी बाइक पर सवार एक युवक ने उस पर गन तानकर उसे पीछे की सीट पर बैठने की धमकी दी। इसी दौरान अन्य युवक आया और कार की आगे की सीट पर बैठ गया। कुछ दूर जाकर उन्होंने उसे कार से नीचे उतार दिया और उसका मोबाइल तोड़ दिया था। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को विजय को गिरफ्तार कर लिया है।