फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा की परियोजनाओं को जल्द पूरा करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉन स्टॉप रफ्तार से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस गति से देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस देश में हर योजना को आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर पूरा करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को लाडवा के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष सैकड़ों लोगों ने पुलिस, जनस्वास्थ्य, खंड विकास एवं पंचायत विभाग के साथ-साथ गांव और शहर में विकास कार्यों को करवाने से संबंधित विषय रखे।
मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता के साथ सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, मुख्यमंत्री ने शहर के नागरिकों की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बीडीपीओ कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में शिफ्ट करने की मांग पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। अगर स्कूल के हिसाब से जगह ठीक पाई गई तो स्कूल को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पीने के दूषित पानी की शिकायत पर एसडीएम को निर्देश दिए कि जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान करके पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस हलके के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बाबैन से शाहाबाद सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से संबंधित शिकायत पर गुणवत्ता की जांच के निर्देश जारी किए। अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम पंकज सेतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना, कैलाश सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें