फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में अधिकारियों ने सुनीं 29 समस्याएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते  नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के प्रथम तल सभागार समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें सभी विभागों से संबंधित अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। समाधान शिविर के लगने से लोगों को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर काटने से भी छुटकारा मिल रहा है। नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को समाधान शिविर में अलग-अलग विभागों से संबंधित 29 समस्याओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान किया गया है तथा शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचते है, ताकि प्रत्येक विभाग से संबंधित समस्या का मौके पर ही समाधान संभव हो सके। इसलिए कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों से बार-बार अपील की जा रही है कि इन समाधान शिविर का फायदा उठाना चाहिए और अपनी हर प्रकार की समस्या का समाधान इस शिविर के माध्यम से करवाएं।

उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए गए है कि वे रोजाना निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक समाधान शिविर में पहुंचेंगे ताकि लोगों की समस्या का मौके पर समाधान संभव हो सके। इस शिविर में लोग पुलिस, नगरपरिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पेंशन से संबंधित समस्या, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी के साथ-साथ अन्य विभागों से संबंधित समस्या भी इस समाधान शिविर में रख सकते हैं। इस शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें