फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली निगम के खुले दरबार में नहीं बैठे अधिकारी, पहुंची एक शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के खुले दरबार में मंगलवार को लोगों की समस्या सुनने के लिए अधिकारी ही नहीं पहुंचे। निगम जेई रूपेंद्र ने शिकायतकर्ता से शिकायत ली। खुले दरबार में पूरे दिन में एक ही शिकायत पहुंची, लेकिन अधिकारियों की गैर मौजूदगी के कारण उसका भी समाधान नहीं हो पाया। शिकायतकर्ता शांति नगर निवासी संतोष देवी ने कहा कि उनके घर के आगे बिजली का खंभा खड़ा है, जिसे हटाने के लिए वह कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व विभागीय अधिकारियों को हटाने के लिए गुहार लगा चुकी है। संतोष ने कहा कि वह साल 2019 से 2023 तक कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिली, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली निगम के खुले दरबार में शिकायत देने पहुंची, लेकिन यहां भी अधिकारी नहीं मिले। संतोष ने कहा कि यह कैसा खुला दरबार है जहां लोगों की समस्या सुनने के लिए अधिकारी ही नहीं बैठते। उन्होंने कहा कि विभाग ने खंभा हटाने के लिए साढ़े 12 हजार का एस्टीमेट बनाया है, इतनी राशि वह जमा नहीं करा सकती। कहा कि विभाग उन्हें जानबूझ कर परेशान कर रहा है। खंभा दीवार के साथ लगा हुआ है। कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें