इस्माईलाबाद। ठोल कुरुक्षेत्र सड़क पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआई मांगे राम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान अनाजमंडी झांसा के नजदीक मौजूद थी। उसी समय ठोल कुरुक्षेत्र रोड पर अनाजमंडी के सामने दो व्यक्ति शराब पी रहे थे, जो सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर यह हंगामा काटने लगे, इससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया तथा दोनों को मेडिकल के लिए एलएनजेपी अस्पताल में लेकर गए जहां पर दोनों की रिपाेर्ट में शराब के नशे में होना पाया गया है। दोनों की पहचान बोबी व रमन निवासी गांव गोगपुर के रूप में हुई है। दोनों केे खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।