फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में एमफिल के लिए 14 अक्टूबर को होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 06 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विभिन्न विभागों में एमफिल के लिए प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। एमफिल के लिए आनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू भी हो गए हैं। शेड्यूल के अनुसार 14 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के जारी शेड्यूल के मुताबिक सत्र 2016-17 में यूनिवर्सिटी के 20 विभागों में एमफिल की कुल 322 सीटों पर प्रवेश होना है। इन सीटों के लिए विद्यार्थियों से आनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। आनलाइन आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर तक आवेदन की हार्डकॉपी भी यूनिवर्सिटी में संबंधित विभाग में जमा करानी होगी।

14 को प्रवेश परीक्षा, 18 को जारी होगा रिजल्ट
जारी शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर को विभागवार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा और 20 अक्टूबर को चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसके लिए संबंधित विभागों में विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे दोपहर 12 बजे तक अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। काउंसिलिंग के अगले ही दिन यानी 21 अक्टूबर से एमफिल की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इन विषयों में 1 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
केयू प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार हिंदी, पंजाबी, संगीत और नृत्य, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, संस्कृत, एआईएच, लोक प्रशासन, एजुकेशन, कामर्स, जन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी, मनोविज्ञान, पर्यटन एवं होटल मैनेजमेंट, दर्शन शास्त्र, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस, भूगोल, गणित, और समाज शास्त्र विभाग में अभ्यर्थी 1 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।  

इस विभाग में इतनी सीटें
नए सत्र में दाखिले के लिए हिंदी विभाग में 20, पंजाबी में 20, संगीत एवं नृत्य विभाग में 15, अंग्रेजी में 15, राजनीति शास्त्र में 12, इतिहास में 15, संस्कृत में 15, एआईएच में 15, लोक प्रशासन में 15, एजुकेशन में 35, कॉमर्स में 20, जन संचार एवं पत्रकारिता में 15, मनोविज्ञान में 10, पर्यटन एवं होटल मैनेजमेंट में 20, दर्शनशास्त्र में 10, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस में 15, भूगोल में 15, गणित में 10, सोश्योलॉजी में 10 और अर्थशास्त्र विभाग में 20 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें