फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब दिन ही नहीं रात में भी गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कड़ी धूप के बीच ब्रह्मसरोवर के समीप से छाते का सहारा लेकर गुजरते हुए साधू व सूनसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला में मंगलवार को पारा एक कदम और बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके साथ ही 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू झुलसाती रही। दिन ही नहीं रात को भी तपन ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
पिछले तीन दिन से पारा बढ़ने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही न केवल तेज धूप खिली रही, बल्कि भीषण गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया। धूप की तपन के साथ लू ने भी जनजीवन प्रभावित किया। संभावना जताई जा रही है कि इस पूरे सप्ताह गर्मी खूब असर दिखाएगी। उधर बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग उपाय करते रहे। दोपहर होते ही सड़कें सूनसान दिखाई देने लगी तो सार्वजनिक जगहों पर भी रौनक गायब रही। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों की देखभाल बढ़ाएं किसान : डॉ. सीबी सिंह
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि गर्मी व धूप से तपन लगातार बढ़ रही है और ऐसे मौसम में सब्जी की फसलों पर विपरित असर पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। किसानों को विचलित होने की बजाए फसल की देखभाल और बढ़ानी चाहिए। फसल में हल्का पानी हर रोज दें। ज्यादा पानी फसल में न ठहरने दें। ठहरा हुआ गर्म पानी फसल को नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें