फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब ब्रह्सरोवर के चारों ओर बढ़ेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब पवित्र ब्रह्मसरोवर के चारों ओर पर्यटक टहलते हुए दिखाई देंगे। वाहनों से लेकर पर्यटकों की टोलियां तक यहां होंगी। चारों और रौनक बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने नायाब योजना तैयार की है। इसके लिए चारों ओर लोकेशन अनुसार वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। उसी अनुसार ही किराया भी तय किया जाएगा और हर पार्किंग में चारों ओर के किराए की सूची भी दर्शाई जाएगी। अगले कुछ ही दिनों में इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला में हर रोज देश-प्रदेश से करीब 10 हजार पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें से पांच हजार से ज्यादा ब्रह्मसरोवर में स्नान, दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं। पर्यटक ब्रह्मसरोवर की विशालता को देख गदगद हो उठते हैं लेकिन अभी तक सरोवर के पूर्वी भाग के मुख्य गेट से लेकर अर्जुन चौक तक ही अधिक रौनक रहती है। कुछ पर्यटक मेला ग्राउंड के समक्ष भी अक्सर दिखाई देते हैं जबकि ब्रह्मसरोवर का पश्चिमी भाग सामान्य दिनों में सूना ही रहता है। यहां तक कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव या फिर सूर्य ग्रहण जैसे आयोजन के दौरान ही कुछ रौनक दिखाई देती है लेकिन अब केडीबी ने इसका तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें