कुरुक्षेत्र। डीटीपी विभाग ने राजस्व संपदा दर्रा कलां में पनप रही दो अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने इन कॉलोनियों में बनी सड़कें, डीपीसी व सीवरेज को जेसीबी के पीले पंजे से हटाया गया। डीटीपी विक्रम सिंह के अनुसार विभाग के पास राजस्व संपदा दर्रा कलां में लगभग 4.5 एकड़ में पनप रही दो अवैध कालोनी का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।