फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब महाआरती पर मंत्रोच्चार के साथ छूटेंगे संगीतमयी रंग-बिरंगे फव्वारे, बढ़ेगा रोमांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर म्यूजिकल फव्वारों को चलाने से पूर्व अंतिम रुप देते श्रमिक। स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग का आरती स्थल अब अत्याधुनिक बन गया है। यहां महाआरती पर मंत्रोच्चार के साथ अब संगीतमयी रंगीन फव्वारे भी छूटेंगे। इसे यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए रोमांच बढ़ेगा। करीब 1.45 करोड़ का यह प्रोजेक्ट आखिरकार चार साल बाद पूरा कर लिया गया है, जिसका गीता महोत्सव शुरू होने से पहले ही ट्रायल किया जा सकता है। महोत्सव के दौरान अब महाआरती के साथ हर रोज ये रंगीन संगीतमयी फव्वारे चलते दिखाई देंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट कोरोना काल से पहले घोषित हुआ था जबकि वर्ष 2021 में ही यह पूरा होने की उम्मीद की जाने लगी थी। इसके बावजूद यह अब तक अटका हुआ था। ब्रह्मसरोवर पर हर दिन होने वाली सांध्यकालीन महाआरती आकर्षण का केंद्र रहती है। इसको और बेहतर बनाने की दिशा में पिछले करीब चार साल से काम चल रहा है। जहां एक बड़ी एलईडी वाल लगाई गई तो वहीं अब संगीतमयी फव्वारे का प्रोजेक्ट भी पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन




देश-विदेश के वीआईपी हो चुके हैं महाआरती में शामिल
महाआरती में देश-विदेश के अनेक वीआईपी शामिल हो चुके हैं। जहां विभिन्न देशों के मंत्री व राजदूत महाआरती कर चुके हैं तो वहीं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी सहित कई बड़े केंद्रीय नेता भी आरती में शामिल रह चुके हैं।



महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेंगे फव्वारे
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव में ये रंगीन एवं संगीतमयी फव्वारे आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इन्हें लगाए जाने का कार्य पूरा हो चुका है। यहां तक कि ट्रायल की तैयारी है। इसमें 278 नोजल लाइट के साथ लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें