फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार घंटे की तलाश के बाद जोहड़ में मिला तीन वर्षीय बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। रूढ़की गांव में तीन वर्षीय बच्चा सोमवार दोपहर करीब दो बजे लापता हो गया, जो करीब चार घंटे की तलाश के बाद घर के समीप ही बने जोहड़ से बरामद हुआ। बेहोशी की हालत में उसे देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उसकी जांच में जुटे थे। बताया जा रहा है कि परिवारजनों ने जब बच्चे समीर को घर में नहीं पाया तो आस पड़ोस में खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाशने के बाद कहीं नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। आसपास सुराग न लगने पर घर के समीप जोहड़ में देखा गया, जहां झाड़ियों के बीच बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। यह देख परिजन सहम गए। पुलिस देर शाम बच्चे को अस्पताल में लेकर पहुंची तो वहीं पूरे मामले की जांच भी शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि समीर के पिता सोनू मजदूरी करते हैं और घर के समीप ही अंतिम बार समीर को खेलते हुए देखा था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह खेलते हुए ही जोहड़ तक पहुंच गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें