फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जरूरतमंद मरीजों को घर पर ही मिलेगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में अब जरूरतमंद मरीजों को घर पर ही जीवन की संजीवनी ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इसके लिए मरीज को सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल ऑक्सीजन एचआरवाईडाटईन पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण के बाद जरूरतमंद मरीज के पास रेडक्रॉस और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऑक्सीजन पहुंच जाएगी। इस प्रणाली के लिए प्रशासन ने नगराधीश निशा यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह को घर-घर सिलेंडर रिफिलिंग करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
एडीसी प्रीति ने कहा कि डोर टू डोर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करने का कार्य शुरू कर दिया है। पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद आवेदन समाज सेवी संस्था और रेडक्रास सोसायटी के पास रिफ्लेक्ट हो जाएगा, इस प्रक्रिया में आवेदन करने के दौरान आधार नंबर, ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर की फोटो भी अपलोड करनी होगी। इतना ही नहीं आवेदक के पास खाली सिलिंडर होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मरीज की उम्र व मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध करानी होंगी।
विज्ञापन

इस कार्य में शहर की समाज सेवी संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आई हैं। अभी तक प्रशासन के पास राजा अजीत सिंह लाडवा मेमोरियल ट्रस्ट, अग्रवाल सभा व यूथ ब्लड डोनर सहित अन्य संस्थाएं काम करने के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों ने पोर्टल पर किया आवेदन
रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार डोर टू डोर आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए लोग पोर्टल पर पंजीकरण करा रहे हैं। जिले में 10 मई तक 30 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 14 आवेदन को रिजेक्ट किया गया, इनमें से 8 लोगों को सोमवार सायं तक ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें