फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, हाथापाई करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, हाथापाई करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। महिला ने झांसा थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में किरयाने की दुकान है। वह 7 मई को अपनी दुकान पर बैठी हुई थी और उसका पति खेत में गया हुआ था। उसी समय गांव का ही राजकुमार उसकी दुकान पर सामान लेने आया था। उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने सामान उधार देने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर राजकुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर हाथापाई करने लगा। इस बीच उसके कान के टोपस टूट गए। शोर सुनकर उसका बेटा मौके पर पहुंचा तथा उसे आरोपी से बचा लिया। आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें