फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब जरूरत के अनुसार रूटों पर चलाई जाएंगी बसें

Wed, 04 Mar 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । होली के त्योहार को लेकर जहां एक सप्ताह से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई थी वहीं अब रोडवेज विभाग में यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी होली से एक दिन पहले और होली वाले दिन बसों में यात्रियों की संख्या कम रहने की संभावना जताई जा रही है। त्योहार के दौरान अधिकांश लोग अपने घरों में रहकर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, जिसके चलते लंबी दूरी की यात्रा से परहेज करते हैं। इसी के चलते ही रोडवेज प्रशासन भी बसों के विभिन्न रूटों पर फेरे कम करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने रोडवेज अधिकारियों के अनुसार होली के दिन और उसके अगले दिन यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहती है। खासकर दोपहर के समय बसें आधी खाली चलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने रूटों पर बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के अनुसार करने का निर्णय लिया है। जहां जरूरत होगी, वहीं बसें चलाई जाएंगी ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके।

हालांकि त्योहार से पहले और बाद में कुछ रूटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है, विशेषकर उन मार्गों पर जहां लोग अपने गांव या रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने की भी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। विभाग का कहना है कि स्थिति के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई या घटाई जाएगी, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और संचालन सुचारू रूप से चलता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें