फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलाल माजरा गांव के विकास के लिए अब 21 लाख की घोषणा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव कलाल माजरा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेते मुख्यमंत्री नायब सि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी संकल्प लेते हैं कि प्रदेश को स्वच्छ बनाकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। देश व प्रदेश में सरकार नॉनस्टॉप तीन गुना गति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकास राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। वॉकल फॉर लोकल की नीति को अपनाना होगा, तभी विकसित देश बन पाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा के कलाल माजरा गांव स्थित बूथ नंबर 195 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के जीवन पर डाॅ. केवल कृष्ण की ओर से लिखी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव में पिछले 10 महीने में एक करोड़ एक लाख रुपये से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है।
सरपंच कुलदीप ने गांव की ओर से 15 मांगों को रखा, जिन्हें संबंधित विभाग को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा। विकास कार्यों को करवाने में सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें