फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में आज से होगी नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 12 से 16 दिसंबर तक नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन से 60 विश्वविद्यालयों की वॉलीबॉल टीमें भाग लेंगी। जिसमें 600 खिलाड़ी और 150 प्रशिक्षक व प्रबंधक अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। ये जानकारी विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ की ओर से नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल पुरुष टीम 17 वर्ष से इस प्रतियोगिता की विजेता है। खिताब को बचाने के लिए 14 दिसंबर को वह अपना पहला मैच खेलेगी। इसमें जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, एमडीयू रोहतक, सीडीएलयू सिरसा व एलपीयू जालंधर की टीमें भी अपनी क्षमता का लोहा मनवाएंगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह को प्रतियोगिता का मेंबर ऑफ ज्यूरी नियुक्त गया है। खेल निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता के अतिरिक्त विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबाल महिला प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर, नॉथ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता 28 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 एवं ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय कराटे महिला व पुरुष प्रतियोगिता 15 मार्च 2022 के बाद आयोजित कराई जाएगी। इसमें देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रतियोगिता में कोविड-19 संबंधी नियमों के पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें