फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में ओएनओएस पोर्टल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Fri, 20 Mar 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. चेतन शर्मा ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने ओएनओएस (वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन) पोर्टल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु के आदेशानुसार जेएलएन पुस्तकालय के लाइब्रेरियन डॉ. चेतन शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. चेतन शर्मा को यह दायित्व तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ इस अतिरिक्त जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ओएनओएस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य अध्ययन और शोध कार्यों को और अधिक सुलभ बनाना है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को डिजिटल सामग्री का लाभ मिलेगा और वे अपने शैक्षणिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें