कुरुक्षेत्र। पंजाबी विभाग की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में पदकों के साथ खिलाड़ी व शिक्षक। संवाद
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट संपन्न हो गई। वहीं एनआईटी खेल मैदान में आयोजित इस मीट में क्रिकेट, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी, बैडमिंटन, खो-खो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट में डॉ. गुरप्रीत की टीम विजेता रही, जबकि एमए प्रथम वर्ष ने खो-खो और एमए द्वितीय वर्ष की टीम ने रस्साकशी में जीत हासिल की। एमए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. सुनीता सरोहा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास व अनुशासन विकसित करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलों से टीमवर्क और सहयोग की भावना मजबूत होती है। संवाद