फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक सप्ताह से लापता कुलदीप सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं, सर्च अभियान बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गत 30 अप्रैल को लापता हुए कुलदीप सिंह की तलाश सातवें दिन भी जारी रही लेकिन पुलिस और परिवार को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। एसवाईएल नहर किनारे उनकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद लगातार चार दिनों तक सर्च अभियान चलाने के बाद एसडीआरएफ और गोताखोर प्रगट सिंह ने अभियान रोक दिया है।
विज्ञापन

परिवार अब भी उम्मीद जता रहा है कि कुलदीप सुरक्षित व जिंदा हैं। फिलहाल परिजन भी नहर किनारे से उठ गए हैं। परिजनों ने बताया कि कुलदीप ने एक ट्रांसपोर्टर पर मकान धोखे से अपने नाम करवाने और एक चावल कारोबारी पर किराया न चुकाने का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि वे अपने स्तर पर भी कुलदीप की तलाश में जुटे हुए हैं।
थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि अभी तक न तो शव मिला है और न ही किसी ने कुलदीप को नहर में कूदते देखा है। इसलिए पुलिस अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस अब आसपास के रेलवे ट्रैक, खेतों और अन्य संभावित जगहों पर तलाशी ले रही है। साथ ही कुलदीप के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें