फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान की तैयारी, डीएपी 2450 एमटी व यूरिया 11200 एमटी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में किसान अब गेहूं कटाई के बाद रोपाई के लिए तैयारी करने लगे हैं। वहीं कृषि विभाग भी तैयारी में जुट गया है। जिले में डीएपी 2450 मीट्रिक टन और यूरिया 11200 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता है। ये उर्वरक निजी विक्रेताओं व सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 1200 मीट्रिक टन यूरिया की एनएफएल रैक जिले में प्राप्त होगी जिससे आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. आदित्य प्रताप ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उर्वरक केवल अधिकृत विक्रेताओं एवं पैक्स समितियों से ही खरीदें। यदि कोई विक्रेता उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद जबरन लेने के लिए बाध्य करता है (टैगिंग) तो इसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में अनुमानित धान 3,15,000 एकड़, गन्ना 30,000 एकड़ के अलावा चारा, मक्का, मूंग और सब्जियां फसलों के क्षेत्र मौजूद हैं। वर्तमान उपलब्धता व आगामी आपूर्ति को देखते हुए जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि उर्वरकों की प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो। उर्वरकों का उपयोग सिफारिशी मात्रा के अनुसार ही करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक भंडारण (स्टॉक) या घबराहट में खरीदारी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें