फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में फेंकी बच्ची का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिता द्वारा नहर में फेंकी गई सात वर्षीय मासूम बच्ची के लिए बुधवार को भी नहर में 30 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया। दूसरे दिन गोताखोर प्रगट सिंह की टीम व एसडीआरफ ने भटेड़ी से करनाल तक सर्च अभियान चलाकर बच्ची को खोजा।
विज्ञापन

इसके बावजूद मासूम का कोई सुराग नहीं लग पाया। पत्नी के घरेलू विवाद के बाद पिता ने बच्ची को स्कूल से आधार कार्ड के बहाने लाकर मिर्जापुर गांव के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया। मासूम बच्ची की तलाश के लिए आरोपी पिता की निशानदेही पर मंगलवार को मिर्जापुर गांव से लेकर सात किलोमीटर तक सर्च अभियान चला था।
बुधवार को 23 किलो मीटर तक सर्च अभियान चलाने के बाद अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोक दिया गया। अब तक नहर में कुल 30 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन मासूम को कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वीरवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें