फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो बाइकों की टक्कर में एक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंदिर में माथा टेकने कर जा रहे युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। चालक का इलाज जारी है, अब तक उसे होश नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इकबाल सिंह निवासी गांव कोल्हापुर ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई जसप्रीत अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर 26 फरवरी को शिव मंदिर ऊंटसाल से वापस घर आ रहे थें। उसी समय दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे ओवरटेक करते हुए जसप्रीत की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा और बेहोश गया। इसी बीच भीड़ एकत्रित हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल का बेहोश अवस्था में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद



मिस्त्री की मोटरसाइकिल चाेरी
बाबैन। एक मिस्त्री की दुकान से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत निवासी सुजरी ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर पंक्चर ठीक करने का काम करता है। वह दुकान से थोड़ी दूर ट्रैक्टर का पंक्चर ठीक करने गया था। उसी दौरान दुकान से मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



नशीले पदार्थ संग आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
शाहाबाद। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में हिमांशु निवासी स्टेशन माजरी मोहल्ला शाहाबाद को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 38 ग्राम स्मैक बरामद की है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम अपराध की तलाश में शाहाबाद-लाडवा फ्लाई ओवर के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी स्मैक-हेरोइन बेचने का काम करता है, जो आज भी हुड्डा सेक्टर गेट के पास किसी को अफीम देने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को शक के आधार पर काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 38 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया, जहां से कारागार भेज दिया गया।


अफीम के साथ दो आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा दो ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में संजय कुमार निवासी व रुपिंदर सिंह निवासी शंभू कलां जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 110 ग्राम अफीम बरामद की है।
सीआईए दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि संजय कुमार व रुपिंदर सिंह पंजाब से ट्रक में माल लोड करके उत्तर प्रदेश व बिहार व झारखंड जाते हैं और वापसी में आते समय अफीम लेकर आते हैं, जिसे पंजाब में बेचते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-44 पर प्रतापगढ़ के पास नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने ट्रक में बैठे व्यक्तियों को काबू करके ट्रक की तलाशी ली तो उनके पास से 110 ग्राम अफीम बरामद हुई।


घर के बाहर से कार चोरी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात से घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ली गई है। पुलिस ने कार मालिक राजीव सूरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शिकायत में कार मालिक ने बताया कि उसने अपनी कार को रात के समय घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा किया था। सुबह जब नींद खुली तो वहां से कार गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें