फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीसरे दिन भी नहीं लगा आरोपियों का कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव हलालपुर में किसान लाभ सिंह आत्महत्या मामले में अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। दबिश दी जा रही है। सीआईए टीम भी इसमें लगी हैं।
विज्ञापन

लाभ सिंह के रिश्तेदार संदीप ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन की कई रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। इनमें आरोपी लाभ सिंह पर पैसे या जमीन के बारे में दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे हैं। लाभ सिंह की पत्नी सविता ने डीएसपी निर्मल कुमार को दी शिकायत में संदीप, मेघराज, नसीब मेहरा और रुपेंद्र को पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

लाभ सिंह के भतीजे सुखविंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके चाचा ने अक्तूबर 2025 को अपनी पत्नी व अपनी 13 वर्षीय लड़की को विदेश भेजने को अपने रिश्तेदार और इमिग्रेशन सेंटर संचालक संदीप कड़ामी व पार्टनर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेघराज से मुलाक़ात हुई थी।
विज्ञापन


फंड दिखाने पर दोनों ने लाभ सिंह से दो एकड़ जमीन का बयाना कराया। करोड़ों की जमीन का महज 45 लाख में सौदा दिखाया। परिजनों का कहना है यह बयाना सिर्फ दिखावे के लिए था। हकीकत में जमीन नहीं बेचनी थी। आरोप है कि बाद में लाभ सिंह पर दबाव डाला कि वह दो एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करे या 45 लाख रुपये दे। जबकि लाभ को कोई पैसा नहीं देना था। दबाव और मानसिक तौर पर परेशान लाभ सिंह ने 5 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। लाभ सिंह का बेटा पहले से ऑस्ट्रेलिया गया है। इसे लेकर पैसों का लेन देन हुआ। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान 10 अप्रैल को खुद लाभ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुझे 2 एकड़ की रजिस्ट्री या 45 लाख देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

डीसपी निर्मल कुमार ने बताया कि चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जल्द पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें