फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श गांव में बस क्यू शेल्टर नहीं

Mon, 03 Mar 2014 12:23 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बस क्यू शेल्टर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिले में कहीं पर जर्जर हालत में खडे़ बस शेल्टर सिरदर्द बने हुए हैं। अनेक ऐसी जगह भी हैं जहां यह सुविधा उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन


आदर्श गांव ज्योतिसर में पिछले काफी समय से बस स्टॉपिज पर बस शेल्टर नहीं है। तीर्थ स्थल वाले इस गांव को वर्ष 2009 में आदर्श व वर्ष 2011 में राष्ट्रपति द्वारा निर्मल ग्राम का सम्मान-पुरस्कार दिया गया, लेकिन यहां आज तक बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाया। गांव ज्योतिसर के बस स्टॉपिज से आसपास के करीब सात गांवों और तीन कॉलोनियों के लोगों की आवाजाही होती है।

ऐसे में बस शेल्टर की सुविधा न होने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को करना पड़ता है। धुंध व बरसात के दिनों में तो विद्यार्थियों को और भी ज्यादा समस्या होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा निकटवर्ती गांव मथाना में बना बस क्यू शेल्टर जर्जर हालत में हैं। लगभग 20 साल पहले बनाया गया यह शेल्टर अब जर्जर हालत में खड़ा है। शेल्टर की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, छत जर्जर हो चुकी हैं, हालत ऐसी है कि शेल्टर किसी भी वक्त जमींदोज हो सकता है। यहां से भी आसपास के 15 से भी ज्यादा गांवों के लोग यहां बस पकड़ने आते हैं।

ग्रामीण नरेंद्र शर्मा, कर्मसिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, बंटी, विक्रम, ओमप्रकाश, मुकेश आदि ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि मथाना में जल्द से जल्द नया बस क्यू शेल्टर बनाया जाए या जर्जर खड़े इस बस शैल्टर की मुरम्मत की जाए, जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

एक महीना पहले दी थी अर्जी
ज्योतिसर के सरपंच बाबूराम ने बताया कि करीब एक महीना पहले रोडवेज विभाग को बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए अर्जी दी गई थी, लेकिन अभी तक  वे काम शुरू होने का इंतजार ही कर रहे हैं। मथाना के सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि वे भी इस संबंध में कई बार रोडवेज विभाग को अर्जी दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ज्योतिसर व मथाना बस शेल्टर के संबंध में रोडवेज विभाग के टीएम मेजर सिंह का कहना है कि विभाग जल्द ही इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें