फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी की पीएचडी छात्रा के साथ 45 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में पीएचडी कर रही एक छात्रा को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाते हुए उनके खाते से 45 हजार रुपये उड़ा लिए। दीदार नगर की रहने वाली निशा जोशी ने साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके पीएनबी के खाते से बिना कोई ओटीपी व लिंक पर क्लिक किए उक्त रकम साइबर ठगों ने निकाल ली। इसका पता उन्हें जमा राशि जांचने पर चला। इसके बाद उन्होंने बची रकम अपने रिश्तेदार के खाते में डाल दिए शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन









होटल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डा के नजदीक से चोरों ने मोटरसाइकिल चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में वशिष्ठ कॉलोनी के जयप्रकाश ने बताया कि वह होटल में काम कर रहे अपने भाई से मिलने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था, जिसे होटल के सामने खड़ा किया था। रात नौ बजे के करीब जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।








दो दुकानदारों में झगड़ा, तीन घायल
शाहाबाद। दो दुकानदारों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक दुकानदार ने तीन-चार युवकों के साथ दूसरे की दुकान पर तेजधार हथियारों के साथ हमला बोल दिया, जिसमें दुकानदार व उसके पिता के साथ दुकान पर काम करने वाले युवक को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में शहर के अंकुर खनेजा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दोपहर 12 बजे अपनी दुकान में ग्राहकों से बातचीत कर रहा था उसी समय उसके पड़ाेसी ने आकर चाकू, डंडे, रॉड आदि से उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करवा जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन






अदालत परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल
कुरुक्षेत्र। चोरों ने अदालत परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में सांवला गांव के रहने वाले विक्रम ने बताया कि वह सुबह साढ़े 11 बजे किसी काम के चलते अदालत में आया था। उसने मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की थी लेकिन जब काम निपटाकर वापस जाने लगा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। उसने अपने स्तर से हर संभावित स्थल पर मोटरसाइकिल की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें