कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे 195 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान यारी गांव के रहने वाले गौरव के रूप में हुई है। टीम जिंदल चौक के पास मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली कि गौरव कई तरह के नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है, जो शाहाबाद से देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र के आसपास अफीम बेचने के लिए आएगा। टीम ने सूचना के आधार पर देवीलाल पार्क पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर उक्त आरोपी आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।