फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के आरव और 12 साल की श्रुति रेस बेशक हारे, लेकिन जीता सबका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र छोटी है तो क्या हुआ, जज्बे और हौसले से ही तो ऊंची उड़ान होती है। खेलो हरियाणा में साइकिलिंग गेम में हिस्सा लेने जिला कैथल से पहुंचे आरव और श्रुति सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे। आरव की उम्र जहां अभी नौ साल सात महीने 29 दिन है वहीं उसकी बहन श्रुति की उम्र 12 साल साढ़े चार महीने है। कैथल के गांव किछाना से पहुंचे आरव भिड़ान और श्रुति भिड़ान जब साइकिल लेकर ट्रैक पर उतरे तो हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। सभी ने उनके जज्बे व हौसले की तारीफ की। हालांकि दोनों भाई-बहन साइकिलिंग में पोजीशन तो प्राप्त नहीं कर पाए, मगर दोनों ने विपक्षी दल के खिलाड़ियों का भी दिल जीत लिया। दोनों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से कहीं भी पता नहीं चलने दिया कि वह दोनों पहली बार राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। खेलों की पारिवारिक पृष्ठभूमि न होने के बाद भी दोनों ने साइकिलिंग में उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिता कुलदीप भिड़ान ने बताया कि आरव ने पांच साल तथा श्रुति ने सात साल की उम्र में साइकिलिंग शुरू कर दी थी। दोनों बच्चे कोच पंजाब सिंह से कोचिंग ले रहे हैं। उनके दोनों बच्चे सौंगरी गुलियाना स्थित सरकारी स्कूल में पांचवीं व सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। खेलो हरियाणा के माध्यम से उनकी यह पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रही। घर में खेलों की कोई पृष्ठ भूमि नहीं है, वह पेशे से अध्यापक तथा उनकी पत्नी मुकेश देवी गृहिणी है। खेल में आने से पहले उनके दोनों बच्चे मोबाइल व इंटरनेट की तरफ काफी आकर्षित थे। तब काफी सोचने के बाद उन्होंने दोनों बच्चों को खेल की तरफ भेजा।
वह रोजाना कोच पंजाब सिंह से मोबाइल पर बातचीत करके खुद ही दोनों साइकिलिंग का अभ्यास करवाने लगे। अब जब खेलो हरियाणा के लिए आवेदन मांगे गए तो उन्होंने अपने दोनों बच्चों सहित अपनी भतीजी कनिका का नाम भी साइकिलिंग में भेज दिया। भले ही तीनों बच्चों की कोई पोजिशन नहीं बन पाई, मगर पहली ही बार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खुद को साबित किया है। वहीं, आरव ने बताया कि बजरंग पूनिया उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। रेसलिंग में उनकी बेहद रुचि है, मगर वह अभी अपना ध्यान साइकिलिंग में ही लगा रहा हैं। रेसलिंग के साथ उसे रेस करना भी बेहद पसंद है। वह रोजाना अपनी बहन श्रुति के साथ साइकिल रेस करता है।
विज्ञापन

दोनों बच्चों की डाइट
कुलदीप भिड़ान ने बताया कि दोनों बच्चे रोजाना एक से डेढ़ लीटर दूध पीते हैं। एक महीने में चार से पांच किलो देसी घी खाते हैं। इसके अलावा दोनों बच्चे जूस व लस्सी के शौकीन है। वहीं काजू, बादाम व अखरोट उनके पसंदीदा ड्राई फ्रूट हैं। उनके स्कूल बैग में हमेशा ड्राई फ्रूट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें