फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कागजों से कार बेचने पर नौ फंसे

Thu, 15 May 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार के नकली कागजात तैयार करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहनपुर निवासी राज कुमार पुत्र जीत राज ने बताया कि मनदहेड़ी निवासी कर्म सिंह, तंगौरी निवासी संदीप, मुआना जिला जींद निवासी विजय, आनंद, भादसो करनाल निवासी विकास, पानीपत निवासी अमित शर्मा, हरपाल सिंह और स्काई लार्क मार्केट पानीपत निवासी अनिल कुमार ने मिलकर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की और शिकायतकर्ता की कार स्विफ्ट के नकली कागजात और आरसी तैयार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


राज कुमार ने बताया कि कर्म सिंह ने दो लाख बीस हजार रुपये में 2013 में कार खरीदी थी तथा एक लाख रुपये का चेक दिया था।

बाद में शिकायतकर्ता को न तो चेक से पैसे मिले और आरोपियों ने मिलकर कार को धोखे से बेच दिया और कार की चोरी होने की रपट लिखवाकर राज कुमार के नाम से नकली कागजात तैयार करके कार को अपने नाम कराने की कोशिश की। बाद दर्ज मुकदमा थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने मामले में जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें