बाबैन। नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते मार्किट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह सैनी व अन्य। विज्ञप्त
बाबैन। मार्केट कमेटी बाबैन की पहली बैठक सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई। इसमें मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर जस्सी, वाइस चेयरमैन जगदीश ढिंगड़ा, मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह सैनी सहित मार्किट कमेटी के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह की ओर से रखे गए सभी प्रस्तावों को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचने पर सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कमेटी के सचिव ने बताया कि मार्केट कमेटी की प्रथम बैठक में नौ प्रस्ताव रखे गए जिनमें मंडी में रोशनी के लिए बड़ा जनरेटर सेट लगाना, चोरी रोकने के लिए मंडी की चारदीवारी पर कांटेदार तार लगाना, मंडी में वाटर कूलर लगाना व एक पुराने शौचालय को पीछे हटाकर नया शौचालय बनाना, मार्केट कमेटी के सदस्यों की बैठक के लिए मीटिंग हाॅल बनाना, चेयरमैन के आफिस का विस्तार करना शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों को मार्केट कमेटी के सदस्यों न सर्वसम्मति से पास कर दिया जिनको मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी ने मार्केट कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
बाबैन। नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते मार्किट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह सैनी व अन्य। विज्ञप्त