फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई खेल नर्सरियां, 197 आवेदन पहुंचे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज बेनीवाल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए 1 अप्रैल से नई खेल नर्सरियां शुरू होंगी। इन नर्सरियों के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिनकी अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई थी। जिले में इस बार खेल नर्सरियों के कुल 197 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र को कुल 32 खेल नर्सरियां आवंटित की गई थीं। इनका कार्यकाल 31 जनवरी, करीब 10 महीने तक रहा। अब नई नर्सरियों के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 1 अप्रैल से इनके शुरू होने की उम्मीद है।
इस बार तीरंदाजी की 10, एथलेटिक्स की 16, बैडमिंटन की चार, बास्केटबॉल की आठ, बॉक्सिंग की दो, क्रिकेट की छह, साइक्लिंग की छह, फेंसिंग की एक, फुटबॉल की 17, जिम्नास्टिक की एक, हैंडबॉल की नौ, हॉकी की सात, जूडो की पांच, कबड्डी की 20, कराटे की 14, खो-खो की 10, नेटबॉल की एक, सॉफ्टबॉल की एक, ताइक्वांडो की चार, वॉलीबॉल की 24, कुश्ती की 16, वुशू की सात और योग की दो समेत अन्य खेलों की नर्सरियों के लिए आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी मनोज बेनीवाल ने बताया कि फिलहाल सरकार की ओर से नर्सरियों का अंतिम आवंटन नहीं हुआ है। जैसे ही विभाग की ओर से इन्हें अलॉट किया जाएगा, उसके बाद सभी नर्सरियां सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरियों का चयन खिलाड़ियों की संख्या, खेल मैदान की उपलब्धता और अन्य खेल सुविधाओं के आधार पर किया जाता है। इन सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के बाद ही नर्सरियों को मंजूरी दी जाती है।
थानेसर और लाडवा से सबसे ज्यादा आवेदन
इस बार ब्लॉक स्तर पर भी भारी संख्या में आवेदन पहुंचे हैं। शाहाबाद से 29, इस्माईलाबाद से 7, बाबैन से 26, थानेसर से 52, पिहोवा से 26 और लाडवा से करीब 52 आवेदन विभिन्न खेलों की नर्सरियों के लिए प्राप्त हुए हैं।
इस बार ज्यादा खेल नर्सरियों की उम्मीद
खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिस हिसाब से खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है, उस हिसाब से उन्हें उम्मीद है कि इस बार जिले को मिलने वाली खेल नर्सरियों में इजाफा होगा। हमारे इस बार काफी पदक आए हैं। वॉलीबॉल, साइक्लिंग समेत कई खेलों में हमारे बच्चों के पदक आए हैं। इसका भी फायदा हमें मिल सकता है।

कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज बेनीवाल। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें