फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार दिन से नया सत्र शुरू, विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी गई है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद विद्यार्थियों को अभी तक पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली हैं। विभाग का दावा था कि सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी, लेकिन प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अब तक किताबें नहीं भेजी जा सकी है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई सुचारू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में किताबें न मिलने के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है। शिक्षकों को भी पुरानी पाठ्य सामग्री से पढ़ाना पढ़ रहा है। विदित है कि पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें विद्यार्थियों को स्कूलों में वितरित की जाती हैं। ऐसे में किताबों के अभाव में अपनी पढ़ाई सही ढंग से शुरू नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि पहले ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर कमजोर माना जाता है और अगर समय पर किताबें नहीं मिलेंगी, तो इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

अगले सप्ताह तक वितरित की जाएंगी पुस्तकें : विनोद कौशिक
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि अगले सप्ताह तक सभी स्कूलों में पुस्तकें वितरित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किताबें पहुंचाने में कुछ देरी हुई है। इसके समाधान के लिए सीनियर विद्यार्थियों की किताबों से पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में क्लास रेडिनेस प्रोग्राम चलाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़े रखा जाए और नव सत्र में मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें