फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामशरण माजरा में खुले नए सरकारी कॉलेज, दाखिले शुरू

Wed, 20 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। रामशरण माजरा कालेज भवन का जायजा लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। प्रदेश सरकार की ओर से गांव रामशरण माजरा में स्थापित किए गए नए राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कॉलेज खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गांव का दौरा कर स्कूल परिसर में अस्थायी रूप से संचालित किए जा रहे कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधाओं देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कॉलेज में कक्षाओं, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों, बैठने की व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत की ओर से कॉलेज भवन निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई पंचायत भूमि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सैनी, तरसेम राय, महेंद्र सिंह, शिव राम ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की मांग चली आ रही थी और अब कॉलेज खुलने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें