फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठाकुरी देवी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
लाडवा। स्कूल में छात्राओं तथा अभिभावकों के साथ शिक्षक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाडवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक ठाकुरी देवी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 का शुभारंभ हुआ। नए सत्र का आरंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरपी भारद्वाज के मार्गदर्शन में प्रवेश उत्सव से किया गया। इसके अंतर्गत स्टाफ सदस्य, प्रधानाचार्य और छात्राएं राजकीय मिडिल स्कूल लाडवा व राजकीय प्राइमरी स्कूल में ढोल के साथ छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

आठवीं पास करने वाली छात्राओं को अभिभावकों सहित ढोल के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक लाया गया। छात्राओं को तिलक लगाने के साथ फूल-मालाएं पहना स्वागत किया। नए सत्र के उपलक्ष्य में विद्यालय खूब सजाया गया। छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई। जागरूकता रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए विद्यालय तक पहुंची। प्रधानाचार्य जगबीर पन्नू ने बताया कि 1 अप्रैल से छठी से नौवीं और 12वीं के दाखिले आरंभ हो चुके हैं। अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

लाडवा। स्कूल में छात्राओं तथा अभिभावकों के साथ शिक्षक। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें