कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 18वें गोयल पुरस्कार समारोह के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसके लिए कमेटियां गठित कर दी हैं।
समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दराज से वैज्ञानिक वीरवार को ही पहुंचना शुरू हो जाएंगे। तैयारियों के लिए बनाई गई समिति में सह-अध्यक्ष के रूप में प्रो. एसपी सिंह, बतौर उपाध्यक्ष प्रो. हरि सिंह व प्रो. सुनील ढींगरा, सदस्य रूप में प्रो. एमिरट्स प्रो एनके माटा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. अनिल मित्तल, डॉ. संगीता को शामिल किया है।