फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनसीसी कैडेटो ने हाथों में तिरंगा लिए दिया देशभक्ति का संदेश

Sat, 15 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परसुराम कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक व कैडेट्स। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा रैली और विशेष संगोष्ठी आयोजित हुई। रैली में एनसीसी कैडेटो, एनएसएस स्वयंसेवकों, खेल विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में विद्यार्थियों ने आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए। रैली के बाद आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उस दौरान लोगों के विस्थापन व मानवीय पीड़ा पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के इतिहास से प्रेरणा लेकर जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल कौशिक, डॉ. नीरज वशिष्ठ, वासवा दत्ता, भावना शर्मा, सागरिका और मालविका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें