फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिंदल ग्लोबल सिटी रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन एवं श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-29 जिंदल सिटी क्लब में श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर संस्था अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता कथावाचक अनिल शास्त्री की ओर से त्रिशक्ति धाम में प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा एक समय की बात है कि नैमिषारण्य तीर्थ में शौनकादिक 88 हजार ऋषियों ने पुराणवेत्ता सूतजी से पूछा, हे सूतजी, इस कलियुग में वेद-विद्यारहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिलेगी तथा उनका उद्धार कैसे होगा। सर्वशास्त्रज्ञाता श्री सूतजी ने कहा हे वैष्णवों में पूज्य आप सबने प्राणियों के हित की बात पूछी है।
अब मैं उस श्रेष्ठ व्रत को आपसे कहूंगा, जिसे नारद जी के पूछने पर लक्ष्मीनारायण भगवान ने उन्हें बताया था। एक समय देवर्षि नारद जी दूसरों के हित की इच्छा से सभी लोकों में घूमते हुए मृत्युलोक में आ पहुंचे।
विज्ञापन

यहां अनेक योनियों में जन्मे प्राय: सभी मनुष्यों को अपने कर्मों के अनुसार कई दुखों से पीड़ित देखकर विचार किया कि किस यत्न के करने से प्राणियों के दुखों का नाश होगा। ऐसा मन में विचार कर देवर्षि नारद विष्णुलोक गए।
उन्होंने बताया कि वहां श्वेतवर्ण और चार भुजाओं वाले देवों के ईश नारायण को, जिनके हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म थे तथा वरमाला पहने हुए थे, देखकर स्तुति करने लगे। नारदजी ने कहा- हे भगवन आप अत्यंत शक्ति से संपन्न हैं, मन तथा वाणी भी आपको नहीं पा सकती, आपका आदि-मध्य-अंत भी नहीं हैं। आप निर्गुण स्वरूप सृष्टि के कारण भक्तों के दुखों को नष्ट करने वाले हो।
उन्होंने कहा कि मृत्युलोक में सब मनुष्य, जो अनेक योनियों में पैदा हुए हैं, अपने-अपने कर्मों द्वारा अनेक प्रकार के दुखों से पीड़ित हैं। हे नाथ यदि आप मुझ पर दया रखते हैं तो बताइए उन मनुष्यों के सब दुख थोड़े से ही प्रयत्न से कैसे दूर हो सकते हैं। विष्णु भगवान ने उन्हें मानव भलाई में जीवन लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आचार्य रंगनाथ शास्त्री प्रधान मनमोहन छतवाल, रजनी छतवाल, डॉ. अश्विनी मित्तल, डॉ़ बलभद्र कौशिक, ललित चुटानी, बलराज शर्मा, कवर जीत सिंह अल्का, सिजा, अर्चना, मीनाक्षी, निर्मला गुप्ता, रमेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें