फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम नजदीक : प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बने स्ट्रांग रुम के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : सौं परिवार जन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, यह तीन दिन बाद मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन चुनाव परिणाम नजदीक आते ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। पार्षद पद और नगर परिषद एवं पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की ओर से भी अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है तो वहीं उन्हें हार का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने मैदान में आते ही अपनी-अपनी जीत का गणित बैठाना शुरू कर दिया था लेकिन पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मतदान तक भी मतदाताओं ने अपना भेद नहीं दिया था। ऐसे में भले ही चुनाव दो मार्च को हो चुका है लेकिन प्रत्याशी आज भी वोटों के गणित में उलझे हुए हैं। अपनी जीत के साथ-साथ विरोधी की हार के भी समीकरण लगाए जा रहे हैं। मतगणना 12 मार्च को होगी, जिसमें अब तीन दिन ही शेष है।
बता दें कि थानेसर नगर परिषद और ईस्माईलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। वहीं थानेसर में 32 में से 30 वार्डों में 91 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था जबकि वार्ड सात और 32 में सर्वसम्मति से पार्षद चुन लिए गए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने जारी आदेशों में कहा है कि अग्रसेन पब्लिक स्कूल के लिए बागवानी विभाग के विकास अधिकारी श्याम सिंह, धुराला से एई प्रदीप कुमार व श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अधीक्षक रामनिवास को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। यह तीनों ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी देंगे। इसके अलावा वैटनरी सर्जन डाॅ. विशाल और एसडीओ राकेश कुमार को रिजर्व में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रखा गया है।

वहीं इस्माइलाबाद उप चुनाव को लेकर बीडीपीओ कार्यालय इस्माइलाबाद में ईवीएम मशीनों को स्ट्राॅन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। यहां पर भी ठसका मीराजी में नियुक्त वैटनरी सर्जन डाॅ.आशुतोष सांगवान, बागवानी विभाग के विकास अधिकारी अंकुश कांबोज और एसएमएस विजय पाल को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा धुराला से एसएससी से एई प्रदीप कुमार और शाहाबाद शुगर मिल से सहायक गन्ना विकास अधिकारी बलजिंद्र सिंह को रिर्जव में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया है।
कड़े पहरे में रखी गई है ईवीएम, मतगणना के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त

चुनाव के बाद सभी ईवीएम अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई, जहां दो स्तरीय कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया हुआ है। यहां बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं तो सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने मतगणना के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। उक्त स्कूल में ही मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें