फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नमन ने 90 प्रतिशत अंक लेकर हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्कृत विद्यापीठ का उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) कक्षा का परीक्षा-परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यापीठ के अधिकतर विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डाॅ. रणबीर भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के गुरुकुलीय उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) कक्षा के परीक्षा परिणाम में नमन कौशिक ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यापीठ में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी शुभम ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और कृष 84.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रियांशु ने 82 प्रतिशत अंक, निगम शर्मा ने 79.6 प्रतिशत अंक, नीरज ने 78.2 प्रतिशत अंक, चेतन शर्मा ने 77.4 प्रतिशत अंक, विद्यार्थी योगेश ने 77.4 प्रतिशत अंक, पूर्व ने 76 प्रतिशत अंक, विवेक ने 75. 8 प्रतिशत अंक, अंकुश ने 74 प्रतिशत अंक, साहिल ने 73.4 प्रतिशत अंक, राहुल ने 71.8 प्रतिशत अंक और अंकित ने 70 प्रतिशत अंक हासिल किए। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी करीब पांच दशक से देश के विभिन्न राज्यों में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का अभियान चलाए हुए हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में श्री जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें