nagendra baba Defeated sachin and shunti Defeated kala pahalwan
- फोटो : Kurukshetra
बाबैन। प्राचीन माता मनसा देवी मंदिर टाटकी में मंगलवार को मेला और कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में पहलवान नागेंद्र बाबा अयोध्या ने सचिन मुजफ्फरनगर को व शंटी दुखेडी ने काला पहलवान राजपुरा को हराया। रेफरी की भूमिका पहलवान श्यामसुंदर यारा ने निभाई। प्राचीन माता मनसा देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी टाटकी ने गांव वालों व समाजसेवियों के सहयोग से विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
माता मनसा देवी मंदिर के सदस्यों ने दंगल का शुभारंभ दो पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। प्रधान केसर सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले दंगल से ग्रामीण पहलवानों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान दें।
इस अवसर पर डिंपल यारा ने संदीप चंडीगढ़, मितू चम्मू ने दिलशाद सहारनपुर को, अमित अंबाला ने धीरज कालका को, चन्नी दुखेड़ी ने शमशेर दिल्ली को हराया। इस दंगल में मुख्य रूप से पहलवान रामनाथ रामसरन माजरा, कृष्ण सोनीपत, धीरज भादशो, गुल्लु जठलाना, बलजीत अंबाला, इशांत दिल्ली के अलावा दूर दराज से आए सैकड़ों पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर प्रधान केसर सिंह, मोहकम सिंह, बलकार सिंह, शिव कुमार, रवि कुमार, फकीर चंद, बलदेव सरवारा, अमर सिंह व गुलाब सिंह उपस्थित रहे।