शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजक परिवार को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य। विज्ञप्
शाहाबाद। सिख पंथ के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला शनिवार को भी जारी रही।
18वीं प्रभातफेरी निरंजन सिंह सेतिया, जसवंत सिंह, अजीत सिंह, जगमोहन सिंह, जसकरण सिंह और रविंदर सिंह कक्कड़ सहित समूह मोहल्ला वासियों की ओर से ऊंचा टीला (श्री दुर्गा मंदिर के समीप) हुई। संगत ने दीवान सजाए और प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई इंद्रजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों और कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा और इसके बाद बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। मंच संचालन नरिंदर सिंह भिंडर ने किया और बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 3 नवंबर सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब से सजाया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सेवादार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी का आयोजन गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में होगा जबकि सोमवार की प्रभातफेरी बलजीत सिंह, गगनजोत सिंह के परिवार की ओर से डेरा रामनगर में आयोजित होगी।
शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजक परिवार को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य। विज्ञप्