फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंच का दम दिखाएंगी म्हारी छोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में म्हारे खिलाड़ी अपने पंच का दम दिखाएंगी। इस प्रतियोगिता में मनोज बॉक्सिंग अकादमी की दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक रोहतक में खेली जाएगी। अकादमी के संचालक एवं कोच राजेश कुमार ने बताया कि 57 किलो भार वर्ग में विंका और 60 किलो भार वर्ग में वंशिका का चयन हुआ है। विंका एशिया और वर्ल्ड चैंपियन है, जबकि वंशिका हरियाणा स्कूल स्टेट में अपने मुक्के का लोहा मनवा चुकी है। दोनों खिलाड़ियों से स्वर्ण पदक की आस है। इसके लिए दोनों खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रही हैं। तीन नवंबर को दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रोहतक रवाना होंगी।
विज्ञापन

बताया कि इससे पहले पिछले सप्ताह रोहतक में ओपन टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत आरईसी फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें उनकी अकादमी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें चार खिलाड़ी रितिका, धुव्रिका, जिया व लखविंद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, जबकि हर्षजोत ने गोल्ड पर पंच मारा था। खिलाड़ी एक स्वर्ण समेत पांच पदक लेकर लौटे थे। इस बार विंका व वंशिका से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। प्रतियोगिता में 200 ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें