फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव : थानेसर नगर परिषद के सात वार्डों की चुनावी जंग में उतरे आठ प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर अब योद्धा मैदान में उतरने लगे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन थानेसर की चुनावी जंग में सात वार्डों के लिए आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा है जबकि इस्माईलाबाद नगर पालिका प्रधान पद के उपचुनाव के लिए एक प्रत्याशी ने ताल ठोकी है। नामांकन 17 फरवरी तक भरे जाने हैं जबकि चुनाव दो मार्च को होंगे।
विज्ञापन

डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि थानेसर नगर परिषद के वार्ड पांच से निश्चलदीप, वार्ड छह से मनीषा, वार्ड 10 से निर्मल सिंह, वार्ड 12 से राजेंद्र कुमार, वार्ड 18 से गुरदयाल सिंह व अनिरुद्ध कौशिक, वार्ड 19 से हुलास सिंह सतीजा, वार्ड 31 से ममता रानी ने नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा इस्माईलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद के लिए दीप शिखा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें