फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर निकाय चुनाव विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जा रहा नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव में महज छह दिन शेष है, जिसके चलते चुनाव प्रचार-प्रचार चरम पर पहुंचने लगा है। प्रत्याशी ही नहीं मुख्य राजनीतिक दलों ने भी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं में सेंधमारी कर जोड़तोड़ का खेल भी खेला जा रहा है। स्थानीय मुद्दों पर लड़े जा रहे इस चुनाव में एक-दूसरे को घेरने के लिए घर-घर दस्तक दी जा रही है। पूरा शहर पोस्टर व होर्डिंग से भी पाट दिया गया है।
विज्ञापन

भले ही चुनाव छोटी सरकार के लिए हैं लेकिन यह विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ा जा रहा है। पूरे जोश व उत्साह के साथ चेयरपर्सन ही नहीं पार्षद प्रत्याशी भी जगह-जगह अपने चुनावी कार्यालय खोल रहे हैं तो पार्टी के स्थानीय स्तर पर बड़े नेताओं द्वारा उद्घाटन भी कराया जा रहा है। मुख्य सड़क से लेकर हर कालोनी व सेक्टर की हर गली को पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा जा चुका है। कट आउट से लेकर पोस्टर, होर्डिंग आदि लगाने की होड़ लगी है तो वहीं प्रत्याशी व समर्थक अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। हालांकि सभी का अपनी-अपनी जीत का दावा है लेकिन दो मार्च को चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि बनने का मौका देते हैं।

बॉक्स
माफी ढांडा के चुनाव की कमान सुधा ने संभाली
भाजपा की चेयरपर्सन प्रत्याशी माफी ढांडा के चुनाव प्रचार की कमान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बेटे साहिल व नप की निवर्तमान चेयरमैन उमा सुधा के साथ संभाली हुई है। यहीं नहीं उनके साथ पार्टी का स्थानीय स्तर पर पूरा संगठन भी मैदान में उतरा हुआ है। यहां तक कि मुख्यमंत्री नायब सैनी माफी ढांडा के साथ-साथ सभी प्रत्याशियों के समर्थन में गत दिवस शनिवार को चुनावी जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैँ।
विज्ञापन


बॉक्स
तीनों विधायकों ने सुनीता नेहरा के चुनाव प्रचार में झौंकी ताकत
कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता नेहरा के चुनाव प्रचार में थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा से लेकर पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह व शाहाबाद के पूर्व विधायक अनिल धनतोड़ी ने भी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी के अलावा प्रचार में उतरे सभी कार्यकर्ता अपने पक्ष की जीत का दावा कर रहे हैं।

बॉक्स
137677 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

नगर निकाय के दो मार्च को होने वाले चुनाव में थानेसर नगर परिषद चेयरपर्सन व सभी 32 वार्डों के पार्षदों के लिए 137677 मतदाता मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 70994 पुरुष व 66683 महिलाएं मतदाता शामिल हैं। यहां चेयरपर्सन के लिए पांच महिलाएं मैदान में हैं तो 30 वार्डों के लिए 91 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दो वार्डों सात व 32 में सर्वसम्मति से पार्षद चुने जा चुके हैं, जिनका अधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें