फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आय वृद्धि को 16 दुकानों को किराये पर देगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर। आय में वृद्धि के लिए नगर निगम 16 दुकानों को किराये पर देने जा रहा है। शहरवासी 27, 28 व 29 नवंबर को धरोहर राशि जमा करवाकर दुकानों को किराये पर ले सकता है। इनमें आठ दुकानें वर्कशॉप रोड, तीन दुकानें सच्चा सौदा मार्केट, तीन दुकानें पुरानी चुंगी दफ्तर के पास और दो दुकानें मीट मार्केट में है। यह जानकारी निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप रोड स्थित दुकानें लेने के इच्छुक व्यक्ति 27 नवंबर को वर्कशॉप रोड की दुकान नंबर 122, सच्चा सौदा मार्केट व पुरानी चुंगी दफ्तर स्थित दुकानों को किराये पर लेने के इच्छुक व्यक्ति 28 नवंबर को रादौर रोड पर स्टॉर्च मिल के सामने और मीट मार्केट की दुकानों को किराये पर लेने के इच्छुक व्यक्ति 29 नवंबर को मीट मार्केट में धरोहर राशि जमा करवा सकता है। धरोहर राशि जमा करवाने के बाद ही इच्छुक व्यक्ति दुकानों को किराए पर ले सकते है।
विज्ञापन





इन दुकानों को किराये पर देगा नगर निगम
नगर निगम वर्कशॉप रोड पर प्रथम मंजिल पर स्थित दुकान नंबर 54, 62, 63, 64, 65, 66, 67 व 107 को किराए पर देगा। इसी तरह सच्चा सौदा मार्केट की दुकान नंबर 39, 42 व 43, पुरानी चुंगी दफ्तर की दुकान नंबर पांच, छह व आठ और मीट मार्केट की दुकान नंबर 27 व 73 को किराये पर देगा। दुकान किराये पर लेने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर निगम की किराया शाखा में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें