फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुमथलागढू में युवाओं के लिए सांसद नवीन जिंदल ने भेजी क्रिकेट किट

विज्ञापन
पिहोवा। गुमथलागढू में सांसद नवीन जिंदल की ओर से भेजी क्रिकेट किट साथ युवा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हुई है। इस पहल के अंतर्गत गांव गुमथलागढू में खिलाड़ियों के लिए सांसद की ओर से हल्का इंचार्ज जीत राम के जरिए क्रिकेट किट भेजी गई। सांसद नवीन जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए टीम कैप्टन प्रिंस कंबोज ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल खेलों के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खिलाड़ियों को खेल संबंधी सुविधाएं व युवाओं के लिए जिम की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल समय-समय पर खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानकर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठा रहे हैं। सांसद की यह पहल युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणास्रोत बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें