लाडवा। सांसद नवीन जिंदल की ओर से लाडवा इंचार्ज सलिंदर कुमार ने गांव खैरी में पहुंचकर चल रहे शिव मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए दान स्वरूप सहायता राशि का चेक गांव के गणमान्य व्यक्तियों को सौंपा। यह आर्थिक सहायता गांव के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास के प्रति उनकी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सांसद नवीन जिंदल की इस पहल के लिए गांव के लोगों और मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने सांसद नवीन जिंदल का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री जगदीप सैनी ने कहा कि यह सहयोग न केवल मंदिर निर्माण को गति देगा बल्कि समाज में धार्मिक एकता और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल एक सच्चे जनसेवक हैं, जो हर वर्ग और क्षेत्र की भावनाओं का सम्मान करते हैं। नवीन जिंदल सदैव जनता के साथ खड़े हैं और समाज के धार्मिक, शैक्षिक व विकासात्मक कार्यों में योगदान देने में हमेशा आगे रहते हैं।
इस अवसर पर संजय कुमार प्रधान, विजय कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार जीत सिंह सुरजीत सिंह नरेश कुमार, बलविन्दर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, नरेश सैनी, नरेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, मोहन सैनी और सुरेश सैनी उपस्थित रहे।