लाडवा। गांव दबखेड़ी में घटना के बारे में जानकारी देते गोताखोर परगट सिंह । संवाद
लाडवा। दबखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग अचानक लापता हो गया, जिसका शव देर शाम गांव के जोहड़ में मिला है। वह जोहड़ में कैसे डूबा, यह देर रात तक भी स्पष्ट नहीं हो पाया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 60 वर्षीय पूर्ण सिंह सुबह अचानक घर से निकल गए थे। जब दोपहर तक घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने लगे। उनकी चप्पलें जोहड़ किनारे मिलीं तो डूबे होने का शक हुआ। परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन नहीं मिल पाया। बाद में गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया, जिन्होंने बुजुर्ग का शव तालाब से तलाश किया तो परिवार में मातम पसर गया।