संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय एयर पिस्टल, एयर राइफल शूटिंग और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक सहित अन्य प्रतियोगिताओं का शनिवार सुबह से आगाज हो गया है। पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल व एयर राइफल शूटिंग (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे निशानेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (महिला व पुरुष) और रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, आरकेएसडी कॉलेज कैथल, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार करतब दिखाए।
इन प्रतियोगिताओं के परिणाम रविवार को जारी किए जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भागीदारी की। 60 किग्रा भार में हुए पहले मुकाबले में एसए जैन कॉलेज अंबाला के अजय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित्त कर पहला, आरकेएसडी कॉलेज कैथल के विक्रम ने दूसरा, राजकीय कॉलेज पलवल के अंकित व जाट कॉलेज कैथल के हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किग्रा भार में बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र के सौरभ पहले स्थान पर रहा। आरकेएसडी कॉलेज कैथल का रजनीश दूसरे, राजकीय कॉलेज इसराना का विकास व जाट कॉलेज कैथल का हरदीप तीसरे स्थान पर रहा।
73 किग्रा भार में एसए जैन कॉलेज अंबाला के प्रदीप रावत ने पहला, एमएन कॉलेज शाहाबाद के विकास ने दूसरा, राजकीय कॉलेज पलवल और एसडी कॉलेज पानीपत के प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 81 किग्रा भार में राजकीय कॉलेज पलवल के अमित नैन ने पहला, आरकेएसडी कॉलेज के संजय ने दूसरा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल के अजय व एसए जैन अंबाला के अंकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किग्रा भार में राजकीय कॉलेज पंचकुला के दिव्यांश ने पहला स्थान प्राप्त किया और एसए जैन कॉलेज के गुरमीत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि एसडी कॉलेज अंबाला कैंट के जसप्रीत व दया सिंह कॉलेज करनाल के कुनाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 किलोग्राम भार में ग्रीन वर्ल्ड कॉलेज के रजत ने पहला, राजकीय कॉलेज पंचकुला के प्रतीक ने दूसरा, दया सिंह कॉलेज करनाल के हिमांशु और राजकीय कॉलेज पिहोवा अंकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 से अधिक किग्रा भार में आरकेएसडी कॉलेज के दीपक ने पहला, एसए जैन अंबाला के छात्र ने दूसरा, राजकीय कॉलेज पंचकुला के विशाल व ग्रीन वर्ल्ड करनाल के मनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग जूडो प्रतियोगिता का परिणाम
48 किग्रा भार में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की शीतल ने पहला, राजकीय कॉलेज पिहोवा की शिवानी ने दूसरा, आर्य कन्या गुरुकुल करनाल की सोनिया व एसडी कॉलेज पानीपत की इंदु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार में आर्य कन्या गुरुकुल करनाल की कृति पहले, राजकीय कॉलेज पंचकुला की मीनू दूसरे, आरकेएसडी कॉलेज कैथल की गीता व जाट कॉलेज कैथल की तन्नू तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 57 किग्रा भार में आरकेएसडी कॉलेज की मनीषा ने पहला, एमएन कॉलेज शाहाबाद की निकिता ने दूसरा, जाट कॉलेज की प्रीति व राजकीय कॉलेज पंचकुला की खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किग्रा भार में एमएन कॉलेज शाहाबाद की खिलाड़ी ने पहला, आरकेएसडी कॉलेज की अंशुल ने दूसरा, राजकीय कॉलेज पिहोवा और आरती राजकीय कॉलेज शाह की आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किग्रा में यूटीडी कुरुक्षेत्र शरणदीप पहले, आर्य कन्या गुरुकुल करनाल की रीया दूसरे और राजकीय कॉलेज पंचकुला की दिव्या व आरकेएसडी कॉलेज की निर्मल तीसरे स्थान पर रही। 78 किग्रा में यूटीडी कुरुक्षेत्र की मनप्रीत पहले, डीएवी कॉलेज यमुनानगर की आरजू दूसरे और आरकेएसडी कॉलेज की श्वेता व आईजी कॉलेज कैथल की सोनाली तीसरे स्थान पर रही। 78 किलोग्राम भार में हुए अंतिम मुकाबले में आर्य कन्या गुरुकुल करनाल की आरती ने पहला, आरकेएसडी कॉलेज मनप्रीत दूसरे और दयाल सिंह कॉलेज करनाल की विशाली व जीएन खालसा कॉलेज यमुनानगर की अग्रिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
केयू में आयोजित आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में करतब दिखाती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra