फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला लोक संपर्क समिति की मासिक बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 जनवरी को नए लघु सचिवालय के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे। बैठक दोपहर एक बजे होगी जिसमें कुल 16 शिकायतें रखी जाएंगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि बैठक के लिए सभी अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। एजेंडे में 16 शिकायतें रखी जाएंगी जिसमें छोटा बाजार निवासी भीम सैन चावला, विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश व गगनदीप, शाहबाद से गांव खेड़ा निवासी सचिन कुमार व सुल्तान सिंह, ठसका अली से सपना देवी, दर्रा खेडा परशुराम कॉलोनी से मंजू लता की शिकायत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्क, गांव भूखड़ी निवासी सतपाल सिंह, सेक्टर चार निवासी उर्मिला सोढी, गांव झिवरहेडी निवासी गुरप्रीत कौर, आकाश नगर निवासी नवीन कुमार, पिहोवा निवासी सचिन गोयल, गांव मेघा माजरा निवासी राम कुमार, गांव बलाही निवासी गुरविंद्र सिंह, गांव नलवी निवासी देवी दयाल, सेक्टर 29 निवासी हिमांशु, वार्ड नंबर 14 लाडवा से कैलाशो देवी की शिकायत एजेंडे में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें