फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इशरहेड़ी के समीप भिड़ीं दो कारें, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। गांव इशरहेड़ी के जंगल के समीप दो कारों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अंबाला के गांव सौंटा की रहने वाली करीब 40 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीमा देवी गत दिवस अपनी बहन के बेटे के जन्मदिन पर लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में आई हुई थीं। वह अपने रिश्तेदार संदीप कुमार व एक अन्य महिला धर्मों के साथ कार में सवार होकर अपने घर लौटने लगे तो गांव इशरहेड़ी के जंगल के समीप उनकी कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सभी को चोटें आईं जबकि सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें शाहाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी कार का आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें